जिस भजन में राम का नाम न हो

(तर्ज: दिल लुटने वाले जादूगर….)

जिस भजन में राम का नाम न हो उस भजन को गाना ना चाहिए।। टेर।।
जिस माँ ने हमको जन्म दिया उसेए कभी भूलाना नहीं चाहिए।
जिस पिता ने हमको पाला है उसेए कभी बिसराना नहीं चाहिए।। १।।

चाहे बीबी कितनी सुन्दर होए कोई भेद बताना नहीं चाहिए।
चाहे भाई कितना दुश्मन होए कोई भेद छुपाना नहीं चाहिए।। २।।

चाहे बेटा कितना लाडला होए उसे सिर पे चढाना नहीं चाहिए।
चाहे बेटी कितनी लाडली होए आजादी दिलाना नहीं चाहिए।। ३।।

चाहे कितनी अमीरी आ जायेए अभिमान जताना नहीं चाहिए।
चाहे कितनी गरीबी आ जायेए स्वभिमान भुलाना नहीं चाहिए।। ४।।