कभी प्यासे को पानी पिलाया नही

तर्ज : अमृत पिलाने से क्या फायदा

कभी प्यासे को पानी पिलाया नही
वाद अमृत पिलाने से क्या फायदा।
कभी गिरते हुए को उठाया नही
वाद आंसू बहाने से क्या फायदा।
मैं मंदिर गया पूजा आरती की
पूजा करते हुए ये ख्याल आ गया
कभी मां बाप की सेवा की ही नही
सिर्फ पूजा ही कर लू तो क्या फायदा।
मै स्थानक गया गुरुवाणी सुनी
गुरुवाणी को सुनकर ख्याल आ गया
जैन कुल में हुआ जैनी बन न सका
सिर्फ जैनी कहलाने से क्या फायदा।
मै काशी बनारस मथुरा गया
गंगा नहाते हुए ये ख्याल आ गया
तन को धोया मगर मन को धोया नही
सिर्फ गंगा नहाने से क्या फायदा। मै
ने दान दिया तप जप भी किया
दान करते हुए ये ख्याल आ गया
कभी भूखे को भोजन कराया नही
दान लांखो का कर लू तो क्या फायदा।